आगरा होम स्टे गैंगरेप मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जबरन शराब पिलाकर की थी दरिंदगी

आगरा होम स्टे गैंगरेप मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जबरन शराब पिलाकर की थी दरिंदगी

Agra Guest House Gang Rape Case

Agra Guest House Gang Rape Case

आगरा: Agra Guest House Gang Rape Case: ताजगंज के रिच होम स्टे गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म कांड मामले में पुलिस ने युवती समेत चार युवकों  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियाे बना उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसमें पीड़िता के साथ काम करने वाली युवती भी शामिल थी। ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण किया जा रहा था।

युवती ने युवकों पर जबरन शराब पिला दुष्कर्म का आरोप लगाया

ताजगंज की बसई चौकी क्षेत्र स्थित रिच होम स्टे में शनिवार रात युवती की चीख-पुकार और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। गेस्ट हाउस में एक युवती पुलिस काे रोते-बिलखते हुए मिली थी। युवती ने युवकों पर जबरन शराब पिला दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मौके से चार युवकों जितेंद्र राठौर, रवि राठौर, मनीष कुमार और देव किशोर को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपित ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।

साजिश कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल से बना ली

पीड़िता से पुलिस द्वारा बातचीत करने पर ब्लैकमेल करने की कहानी सामने आयी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिच होम स्टे गेस्ट हाउस 10 दिन पहले ही किराए पर लेकर खोला गया था। वह और रिया करीब एक वर्ष से रवि राठौर के यहां काम कर रही है। पीड़िता का आरोप है, रिया ने रवि के साथ साजिश कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल से बना ली थी। इसके बल पर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण जा रहा था।

आरोपितों ने शनिवार रात उसे जबरन शराब पिलाई, दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया।

एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया, चारों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का प्रयास और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। रिया समेत चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। 

यह पढ़ें:

शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मारे घूंसे

भागो आग लगी... गाजियाबाद के आदित्य मॉल में आग से अफरा-तफरी, दमकलकर्मियों ने सैकड़ों लोगों की बचाई जान

लखनऊ दारोगा हत्या मामले में पत्नी का बड़ा खुलासा : बोली- पति के कई लड़कियों से थे अवैध संबंध, घर पर लाते थे प्रॉस्टिट्यूट