First fog of the season covers Haryana: हरियाणा में सीजन का पहला कोहरा छाया: कई जिलों में विजिबिलिटी कम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

हरियाणा में सीजन का पहला कोहरा छाया: कई जिलों में विजिबिलिटी कम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

undefined

First fog of the season covers Haryana:

हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। सोनीपत, पानीपत और फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत सहित आठ जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

सोनीपत में सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही, जबकि फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में भी घना कोहरा देखा गया। यात्रियों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 16 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा।

राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। महेंद्रगढ़ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

महेंद्रगढ़ (एडब्ल्यूएस) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 7.0 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब है। भिवानी (एडब्ल्यूएस) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 22.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 25.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।