Firing on INLD leader in Haryana
BREAKING
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने नोएडा सेक्टर-66 अग्निकांड: दो लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

हरियाणा: इनेलो नेता पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पीछे-पीछे दौड़े बदमाश

INLD leader Firing

Firing on INLD leader in Haryana

हरियाणा में जिस हिसाब से आपराधिक वारदातें देखने को मिलती हैं, उससे तो ऐसा लगता है कि जैसे मानो बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ ही न हो| वहीं, हरियाणा से अब एक और ऐसी ही खबर है| बताया जा रहा है कि पानीपत जिले में एक इनेलो नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं| हालांकि, गनीमत इतनी रही कि इनेलो नेता की जिंदगी सेफ बच गई| इनेलो नेता ने जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली|

जानकारी के अनुसार, इनेलो नेता जोगिंदर को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया| जोगिंदर पर बदमाशों ने उस वक्त गोलियां चलाईं, जब वह इसराना में एक शादी समारोह में शिरकत कर रहे थे| वो तो गनीमत रही कि जोगिंदर जल्दी ही एक्टिव हो गए और मौके से भाग निकले| बताया जाता है कि, इस बीच बदमाशों ने जोगिंदर का पीछा भी कियाा और इस दौरान गोलियां भी चलाईं लेकिन जोगिंदर की किसमत अच्छी रही कि वह बाल-बाल बच गए|

बताया जाता है कि, इनेलो नेता जोगिंदर ने अब इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है| वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है| मामला रंजिश के चलते गोलियां चलाने का लग रहा है|