Fire Training Center Built in Haryana
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में बनेगा अत्याधुनिक फायर ट्रेनिंग सेंटर: दुष्यंत चौटाला

Fire Training Center Built in Haryana

Fire Training Center Built in Haryana

Fire Training Center Built in Haryana- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी एयर-स्ट्रिप्स पर ‘फॉम-टेंडर फायर फाइटिंग व्हीक्लस’ का प्रबंध किया जाए ताकि एरोप्लेन आदि की लैंडिंग के दौरान किसी भी संभावित आग की दुर्घटना न हो। उन्होंने प्रदेश में विभागीय कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षित करने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज का ट्रेनिंग सेंटर खोलने और नया डिप्लोमा शुरू करने की संभावनाओं को तलाशने के भी निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम आज यहां ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ विभागी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री श्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।श्री दुष्यंत चौटाला ने ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ विभाग का प्रभार मिलते ही प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली, सांगठनिक ढांचा व उपलब्ध स्टाफ व आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने प्रदेश के गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकुला, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, पानीपत आदि बड़े शहरों में 14 मंजिल से लेकर 80 मंजिल तक की बहुमंजिला इमारतों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक फायर टैंडर व्हीक्लस को खरीदने के निर्देश दिए। अभी तक ऊंची इमारतों में आग लगने पर दिल्ली राज्य या एयरपोर्ट जैसे संस्थानों से आग बुझाने के लिए गाडिय़ां बुलानी पड़ती थी , परंतु हाइड्रोलिक फायर टैंडर व्हीक्लस की खरीद के बाद प्रदेश की जनता को आगजनी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।

मानेसर में है एकमात्र ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ ट्रेनिंग सैंटर

डिप्टी सीएम को जानकारी दी गई कि अभी तक मानेसर में ही एकमात्र ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ का ट्रेनिंग सैंटर है, जिस पर श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में किसी वाजिब स्थान पर ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ का अत्याधुनिक ट्रेनिंग सैंटर खोलने की प्रक्रिया आरंभ करें ताकि कर्मचारियों को नए-नए उपकरणों से सुसज्जित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस सैंटर में ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ से संबंधित कोई डिप्लोमा भी शुरू करने की संभावनाओं को तलाश करें ताकि राज्य के युवा प्रशिक्षित होकर निजी संस्थानों में भी रोजगार हासिल कर सकें।

विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

श्री दुष्यंत चौटाला ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के भीड़ वाले आगजनी संभावित स्थान जैसे सभी मॉल , थिएटर, संस्थान तथा अन्य बड़े व ऊंचे भवनों आदि में फायर-सेफ्टी के उपकरणों का निरीक्षण किया जाए ताकि किसी भी आकस्मिक आगजनी की घटना को रोका जा सके और जनता के जन-धन का नुकसान होने से बचाया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को एक एसओपी बनाने के निर्देश दिए ताकि आगजनी की सूचना मिलने पर उस जगह व दूरी के अनुसार आग बुझाने की गाड़ी व उपकरण को भेजा जाए, इससे आग से होने वाले अधिक नुकसान से बचा जा सकेगा।

इस अवसर पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज’ के महानिदेशक श्री डी.के बेहरा, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी श्री कमलेश भादु के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें: सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद में बिल्डिंग बनाने, रजिस्ट्री व स्टैंप मामले में शिकायत की जांच करेगी विजिलेंस : मनोहर लाल