चंडीगढ़ में आग का भयानक तांडव: धू-धू कर जल रही फर्नीचर मार्केट, दुकानें हुईं तहस-नहस
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में आग का भयानक तांडव: धू-धू कर जल रही फर्नीचर मार्केट, दुकानें हुईं तहस-नहस

Fire in Chandigarh Furniture Market

Fire in Chandigarh Furniture Market

Chandigarh Fire News  : गर्मी के मौसम में आग लगने की खबरें अक्सर सामने आती हैं| फिलहाल, आग लगने की ताजी खबर चंडीगढ़ से है| चंडीगढ़ सेक्टर 54 के नजदीक स्थित फर्नीचर मार्केट में भयानक आग लगी है| फर्नीचर मार्केट की कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं हैं| आग इतनी तेज है कि काले धुएं का विकराल गुबार शहर में दूर-दूर से नजर आ रहा है|

बरहाल, आग की घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुईं हैं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रहीं हैं| वहीं, पुलिस भी मौके पर मौजूद है| आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी  नहीं मिल पाई है। आग की घटना में माली नुकसान तो नजर आ रहा है लेकिन आग की चपेट में क्या कोई शख्स भी आया है इसकी भी जानकारी अभी नहीं है| आग पर काबू पाने का काम जारी है|