चंडीगढ़ में आग का भयानक तांडव: धू-धू कर जल रही फर्नीचर मार्केट, दुकानें हुईं तहस-नहस
BREAKING
चंडीगढ़ लोकसभा के लिए मनीष तिवारी के टिकट की घोषणा के बाद चंडीगढ़ युवा कांग्रेस से इन पद धारकों के इस्तीफे के बारे में कुछ अटकलें उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों का एनकाउंटर; सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 जवान भी घायल हिसार से रणजीत सिंह के सामने होंगी जजपा की नैना चौटाला, जजपा ने हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी चंडीगढ़ में मर्डर कर यूपी में बाबा बना शख्स; 35 साल तलाशती रही पुलिस, खुद का भी भेष बदला, अब अपनाई ये ट्रिक तो आ गया जाल में

चंडीगढ़ में आग का भयानक तांडव: धू-धू कर जल रही फर्नीचर मार्केट, दुकानें हुईं तहस-नहस

Fire in Chandigarh Furniture Market

Fire in Chandigarh Furniture Market

Chandigarh Fire News  : गर्मी के मौसम में आग लगने की खबरें अक्सर सामने आती हैं| फिलहाल, आग लगने की ताजी खबर चंडीगढ़ से है| चंडीगढ़ सेक्टर 54 के नजदीक स्थित फर्नीचर मार्केट में भयानक आग लगी है| फर्नीचर मार्केट की कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं हैं| आग इतनी तेज है कि काले धुएं का विकराल गुबार शहर में दूर-दूर से नजर आ रहा है|

बरहाल, आग की घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुईं हैं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रहीं हैं| वहीं, पुलिस भी मौके पर मौजूद है| आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी  नहीं मिल पाई है। आग की घटना में माली नुकसान तो नजर आ रहा है लेकिन आग की चपेट में क्या कोई शख्स भी आया है इसकी भी जानकारी अभी नहीं है| आग पर काबू पाने का काम जारी है|