Fire in a sweet shop Zirakpur
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जीरकपुर में मिठाई की दुकान में लगी भयानक आग, देखें कितना हुआ नुकसान

Fire in a sweet shop Zirakpur

Fire in a sweet shop Zirakpur

Fire in a sweet shop Zirakpur- जीरकपुर के पटियाला चौक में स्थित एक मिठाई की दुकान में भयानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडिय़ों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है।  

दुकान के मालिक पंकज यादव ने बताया कि वह रोजाना की तरह साढ़े सात बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। करीब 8:30 बजे उसको कुछ लोगों के फोन आए, जिन्होंने आग संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके दुकान पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था और फायर ब्रिगेड ने उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझाने के प्रयत्न शुरू कर दिए थे।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से करीब 9:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया था। पंकज यादव के अनुसार उनका करीब 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दुकान में 2 सिलेंडर भी पड़े थे, जो कि इस आग में बच गए है।