वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग-घरेलू मांग को मजबूत करने पर होगा जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग-घरेलू मांग को मजबूत करने पर होगा जोर

Budget 2026

Budget 2026

नई दिल्ली: Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट पेश करेंगी। पहली बार रविवार को पेश होने के साथ यह बजट कई मायनों में खास होगा। अमेरिकी टैरिफ और कई देशों में टकराव से बने हालात के बीच ट्रेड, शेयर बाजार और इकॉनमी को संभाले रखने और इनको मजबूती देने की चुनौती है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य और देश में युवाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रिफॉर्म्स एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ा सकती हैं।

पिछले बजट में इनकम टैक्स में बड़ी राहत के बाद पर्सनल टैक्स के मोर्चे पर बड़े कदमों की संभावना कम है, लेकिन 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2026-27 के इस बजट में लंबी अवधि के उपायों पर जोर हो सकता है, जिससे तरक्की का आधार मजबूत हो।

रिफॉर्म्स एक्सप्रेस

  • जॉब्स बढ़ाने, उत्पादन लागत घटाने और कारोबार में आसानी लाने पर रह सकता है जोर
  • तमिलनाडु, असम और केरल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए हो सकती है खास घोषणाएं
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, ट्रेड और इकॉनमी को संभालकर रखने की बड़ी चुनौती

क्या कस्टम ड्यूटी स्लैब बदलेगा?

अधिकारियों के मुताबिक, अपने नौवे बजट में वित्त मंत्री कस्टम्स ड्यूटी स्लैब्स में बदलाव और इससे जुड़े प्रोसेस को सरल बनाने पर जोर दे सकती हैं। इनोवेशन और AI समेत नई टेक्नॉलजीज पर फोकस रहेगा। करीब आधी वर्कफोर्स खेती पर निर्भर है। ऐसे में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और उत्पादन लागत घटाने के उपाय हो सकते हैं।