ये राम रहीम नकली... ऐसी याचिका दाखिल होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का माथा ठनका, देखें सुनवाई के दौरान फिर जो हुआ...

ये राम रहीम नकली... ऐसी याचिका दाखिल होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का माथा ठनका, देखें सुनवाई के दौरान फिर जो हुआ...

Fake Ram Rahim Case in Punjab-Haryana High Court

Fake Ram Rahim Case in Punjab-Haryana High Court

Fake Ram Rahim News: यौन शोषण और हत्या जैसे केस में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को अब उनके कुछ अनुयायी 'नकली राम रहीम' (Fake Ram Rahim) बता रहे हैं|

दरअसल, बीते 17 जून को पैरोल पर जेल से बाहर निकले राम रहीम को 'असली राम रहीम' नहीं माना जा रहा है| अनुयायियों का कहना है कि जेल के अंदर नकली राम रहीम को तैयार किया गया है| आपको बतादें कि, अनुयायी इस मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक भी जा पहुंचे हैं| जेल से बाहर आये राम रहीम के नकली होने को लेकर अनुयायियों द्वारा याचिका दाखिल की गई है| जिसपर आज सोमवार को जब सुनवाई की गई तो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का माथा ठनकता हुआ दिखा|

जानकारी के अनुसार, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस याचिका पहले तो खारिज ही कर दिया और इसके बाद इस मामले में याचिका पक्ष को खूब बातें सुनाईं| हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट बना है? हाईकोर्ट ने कहा कि फ़िल्मी बातें यहां मत करिये क्योंकि यह फिल्मों में होता है| यहां दिमाग का इस्तेमाल कीजिये| यह नहीं कुछ भी सोच लिया और कोर्ट आ पहुंचे|

याचिका में क्या कहा गया था?

जानकारी के अनुसार, दाखिल की गई याचिका में कहा गया था कि जेल से बाहर आये राम रहीम में कई परिवर्तन हैं| उनके शरीर में काफी बदलाव है तो वहीं उनका व्यक्तित्व भी बदला हुआ नजर आ रहा है| पहले वाले राम रहीम वाली बात नहीं है| साजिश के तहत उनके असली राम रहीम के जैसे एक नए राम रहीम (हमशक्ल) को तैयार किया गया है| इसलिए इस बारे में हाईकोर्ट एक स्वतंत्र जांच करवाए|

सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम ...

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है| सबसे पहले राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई| इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और अभी हाल ही में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी फैसला आया| इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई| बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है| राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे हैं|