English Medium Sant Samagam of Chandigarh

चंडीगढ़ का इंगलिश मीडियम संत समागम: प्रभु परमात्मा की जानकारी के बिना मानव जीवन व्यर्थ

Nirankari

English Medium Sant Samagam of Chandigarh

चंडीगढ़।  निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से सन्त निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर-30ए चण्डीगढ़ में एक इंगलिश मीडियम सन्त समागम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर आए नौजवानों ने इंगलिश भाषा का सहारा लेते हुए गीत, कविता, भाषण के रूप में निरंकारी मिशन के सिद्धान्तों की चर्चा की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस प्रभु परमात्मा की जानकारी के बिना मानव जीवन व्यर्थ है।  

इस समागम में श्री नरपाल सिंह जी, प्रचारक, मोहाली ने आए श्रद्वालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद ही जीवन अनुग्रह से भर जाता है और जीवन यात्रा सुंदर बन जाती है तब ही भगवान के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त होता है।    

श्री सिंह जी ने आगे कहा कि हम सभी एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां हर जगह एक ही दौड़ है जिसे पेशेवर तौर पर कॉम्पिटिशन कहा जाता है। उसकी साड़ी मेरी साडी से सफेद क्यों? उसके पास मेरे घर से बड़ा घर क्यों? ऐसा क्यों हो रहा है? हम दिल की नहीं सुन रहे दिमाग की सुन रहे हैं। जिस दिन हम अपने दिल की सुनना शुरू कर दंेगें तो हमारी सारी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। जो चीज हमें आनंद की स्थिति में ले जाती है वह है सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा प्रदान किया गया ब्रह्मज्ञान जिसे पाकर हमारी दृष्टि प्रतिस्पर्धा से योगदान में बदल जाती है।

इससे पूर्व चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज श्री औ0 पी0 निरंकारी जी ने श्री नरपाल सिंह जी, प्रचारक, मोहाली और अन्य श्रद्वालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि सत्गुरू की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने से सभी प्रकार के भ्रम दुर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो आषाढ़ महीने में भूलकर न करें ये काम

यह भी पढ़ें:

Aaj Ka Panchang, 8 June 2023: आषाढ़ कृष्ण पंचमी, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय