मेनका गांधी को एल्विश यादव ने दी केस करने की धमकी, वीडियो शेयर कर कही ये बात
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मेनका गांधी को एल्विश यादव ने दी केस करने की धमकी, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Elvish Yadav on Maneka Gandhi

Elvish Yadav on Maneka Gandhi

Elvish Yadav on Maneka Gandhi: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है. यह सब 3 नवंबर को शुरू हुआ जब नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की.

एल्विश यादव के बारे में मेनका गांधी ने क्या कहा

मामले में एल्विश यादव के शामिल होने की खबर वायरल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एक बयान जारी कर रेव पार्टी भंडाफोड़ मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने खुलासा किया कि उनके एनजीओ ने कुछ समय से एल्विश यादव पर नजर रखी थी क्योंकि वह अपने वीडियो में जहरीले सांपों का इस्तेमाल करता था.

'मेनका गांधी को मांगनी चाहिए माफी'

उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग टीआरपी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसके बाद एल्विश ने एक ट्वीट कर बताया कि मेनका गांधी को उन पर आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वह इसमें शामिल नहीं हैं. 

एल्विश यादव ने एक बयान जारी किया

शनिवार को एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया. इस व्लॉग में उन्होंने दावा किया कि मेनका गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों से उनकी इमेज खराब हुई है और उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा.

वीडियो में एल्विश ने कहा, 'मुझ पर इल्जाम लगा दिया, मेनका गांधी जी ने मुझे सप्लायर का मुखिया बना दिया. एक मानहानि का केस आएगा भाई, ऐसा नहीं छोड़ने वाला मैं. हल्के में तो छोड़ता ही नहीं मैं. अब मैं हो गया हूं इन चीजों में एक्टिव. पहले मैं सोचता था कि टाइम बर्बाद नहीं करता. लेकिन जब इमेज खराब होती है ना गंदी वाली तो मैं छोडूंगा नहीं'.

यह पढ़ें:

Uorfi Javed के फेक वीडियो पर मुंबई पुलिस ले लिया एक्शन, कई धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

करीब 300 करोड़ के बजट वाली लियो ने 15 दिन में कितने रुपये कमाए? जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

नेटफ्लिक्स के सर्वर रूम में घुसा जवान, शाहरुख खान ने क्यों दी बम से उड़ाने की धमकी?