रांची: रामनवमी शोभायात्रा के लिए बिजली विभाग की गाइडलाइन, सुरक्षित उत्सव के लिए बरतें ये सावधानियां
Electricity Department Guidelines for Ram Navami Processions
रांची। Electricity Department Guidelines for Ram Navami Processions, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची द्वारा रामनवमी पूजा समिति, शोभायात्रा आयोजकों एवं आम जनता के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी किए गए हैं, जिसमें 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। जुलूस में शामिल डीजे और झांकी की ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर (13 फीट) तक सीमित रखने का निर्देश दिया गया है।
बिजली के तारों सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत
साथ ही झंडा या अन्य ऊंचे ढांचे खड़ा करते समय बिजली के तारों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी वाहन की छत पर खड़े होकर ऊंचे झंडे या सामान नहीं ले जाएं।
शोभायात्रा के दौरान समिति के वालंटियर्स को लगातार निगरानी रखने और किसी भी जोखिम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। आम जनता से अपील की गई है कि वे बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनके संपर्क में आने से बचें।
इसके अलावा, शोभायात्रा में बड़ी और ऊंची गाड़ियों के उपयोग पर रोक लगाई गई है तथा आयोजकों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।
अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की व्यवस्था
किसी भी आपात स्थिति या बिजली से संबंधित समस्या होने पर विभाग द्वारा जारी कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की व्यवस्था की गई है।
बिजली विभाग ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी का पर्व मनाएं।
आपात स्थिति में करें संपर्क
बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
- विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी – 9431135682
- विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची – 9431135662
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (केंद्रीय) – 9431135613
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डोरंडा – 9431135608
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल – 9431135620
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (पूर्वी) – 9431135614
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची (पश्चिमी) – 9431135664
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोकर – 9431135615
- विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खूंटी – 9431135616