Election Commission transferred 8 DMs and 12 SPs of five states
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के 8 डीएम और 12 एसपी का किया तबादला

Election Commission transferred 8 DMs and 12 SPs of five states

Election Commission transferred 8 DMs and 12 SPs of five states

Election Commission transferred 8 DMs and 12 SPs of five states- नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने मंगलवार को पांच राज्यों के 8 डीएम और 12 एसपी का तबादला कर दिया है। जिन पांच राज्यों के लिए चुनाव आयोग ने यह एक्शन लिया है, उनमें असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के नाम हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

चुनाव आयोग ने बिहार के नवादा और भोजपुर के डीएम और एसपी को हटा दिया है। इसके अलावा असम के उदलगुड़ी के जिलाधिकारी का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। वहीं, ओडिशा के दो जिलाधिकारियों, पांच पुलिस अधीक्षकों और एक पुलिस महानिरीक्षक समेत आठ अफसरों का तबादला किया गया है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने झारखंड के देवघर जिले के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का तबादला कर दिया है। वहीं, रांची (ग्रामीण) एसपी, पलामू के डीआईजी और दुमका के आईजी के खाली पदों को भरने के लिए अफसरों के नाम मांगे हैं।

चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, आंध्र प्रदेश में तीन डीईओ और पांच एसपी का तबादला किया गया है। लेकिन, सबसे ज्यादा नाम आंध्र में गुंटूर रेंज के आईजी जी पाला राजू का है।

गुंटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान अव्यवस्था का आरोप जी पाला राजू पर लगा था। इसके बाद भाजपा की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।