पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियो के कब्जे से रिमांड के दौरान तलवार और गंडासी भी बरामद की

पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियो के कब्जे से रिमांड के दौरान तलवार और गंडासी भी बरामद की

Case of Attempted Murder

Case of Attempted Murder

बर्थ डे पार्टी के दौरान आरोपियों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी किया था।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Case of Attempted Murder: थाना 39 पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के कब्जे से रिमांड के दौरान तलवार और गंडासी भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान  सैक्टर 56 निवासी शिवा और कृष के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायकि हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मामले में कुल नाबालिग समेत 9 आरोपियों को काबू किया था।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 56 निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि 3 जून को वह अपने बहनोई का जन्मदिन पार्क के पीछे चार मंजिल क्वार्टर सेक्टर 56, चंडीगढ़ में मना रहे थे। समय करीब रात 10 बजे कब होगा। इसी दौरान शिवा,कृष,और अन्य 10 से 12 अज्ञात युवक दोस्त वहां आए।उन पर चाकू,तलवार/गंडाशी और लाठियों से हमला कर दिया।जब रिकी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी चाकू और तलवार/गंडाशी से बुरी तरह से हमला कर दिया। फिर उन्होंने उन सबको धमकाया और वहां से भाग गए। इस हमले में रिकी गंभीर रूप से घायल हो गया था।और उसे इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर 32 ले जाया गया था। उसने कथित शिवा, कृष, ऋषि, और अन्य 10-12 अनजान दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी।थाना 39 पुलिस की टीम को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि एरिया में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले को जल्द सुलझा लिया।

पुलिस ने एरिया में अपराधिक वारदातों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार थाना 39 पुलिस की टीम एरिया में वारदातों काे अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।वही थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी वारदात या फिर नशीले पदार्थों की सप्लाई की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने हाल ही में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाली दो आरोपी महिलाओं को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।