हरमीत सिंह कालका की माताजी श्रीमती प्रीत मोहिनी कौर जी को अंतिम विदाई के दौरान समाज के हर वर्ग द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि

हरमीत सिंह कालका की माताजी श्रीमती प्रीत मोहिनी कौर जी को अंतिम विदाई के दौरान समाज के हर वर्ग द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि

During the final farewell

During the final farewell, tributes were paid with tearful

नई दिल्ली, 22 मार्च, 2026 — दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका जी की श्रद्धेय माताजी श्रीमती प्रीत मोहिनी कौर जी का कल संक्षिप्त बीमारी के उपरांत निधन हो गया था। उनका आज लोधी रोड श्मशान घाट में पूर्ण सिख रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
इस दुखद अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रीमती प्रीत मोहिनी कौर जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरदार हरमीत सिंह कालका जी के साथ गहरा दुख प्रकट किया।


इस मौके पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा तथा दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू सहित दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
श्रीमती प्रीत मोहिनी कौर जी की अंगीठा संभाल की रस्म कल सुबह 8.00 बजे लोधी रोड श्मशान घाट में अदा की जाएगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।