भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ में सुखना के 2 फ्लड गेटे खोले गए; कर्मियों की छुटि्टयां रद्द

भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ में सुखना के 2 फ्लड गेटे खोले गए; कर्मियों की छुटि्टयां रद्द

Sukhna lake Floodgates

Sukhna lake Floodgates

Sukhna lake Floodgates: चंडीगढ़ में लगातार बारिश होने के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 96MM बारिश हुई। सुखना खतरे के निशान से ऊपर बर रही है, इसलिए उसके 2 फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।

शहर के कई रास्तों (रेलवे अंडर पास, नजदीक CTU वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया, डड्डू माजरा से पटियाला की राव नदी के ऊपर से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाला रास्ता और सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच की डिवाइडिंग रोड ) को बंद कर दिया गया है।

गिरे पेड़ों को तुरंत हटाने के आदेश (Orders for immediate removal of fallen trees)

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। लोग संभलकर ड्राइविंग करें। चंडीगढ़ की जिला आपात मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भी ऑर्डर जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

आम जनता को सुखना लेक, चो, तालाब आदि के पास जाने के लिए मना किया गया है। सिविल अथॉरिटी और नगर निगम इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट आदि को बारिश के चलते गिरे पेड़ पौधों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम कर्मचारियों की छुट्‌टी रद्द (leave of corporation employees canceled)

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में विभाजित करके हर जोन के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम 24 घंटे अपने इलाके में तैनात रहेगी। वही सभी कर्मचारियों की छुट्‌टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सभी इमरजेंसी कंट्रोल रूम को 24 घंटे खुले रखने के आदेश दिए हैं।

आज पहुंच सकती है NDRF टीम (NDRF team can reach today)

मोहाली के बाद रविवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी NDRF की टीम बुलाने की मांग की थी। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सुखना लेक में बढ़ते जलस्तर का हवाला देकर NDRF मांगी गई थी, जो आज शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात हो सकती है।

यह पढ़ें:

खतरे के निशान से 1 फुट नीचे पानी, खोलने पड़े सुखना के फ्लड गेट

भाजपा मुख्यालय में राजनीतिक स्थिति एवं चुनौतियों पर ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र में अरुण सूद ने प्रस्तुत की चंडीगढ की रिपोर्ट

चंडीगढ़ पुलिस में फेरबदल: ट्रेनी ASP को SHO का चार्ज, 26 के थाना प्रभारी का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए