मेगा सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर डॉ. सुशील गुप्ता ने की बैठक
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मेगा सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर डॉ. सुशील गुप्ता ने की बैठक

Mega Membership Drive

Mega Membership Drive

सदस्यता अभियान को लेकर करनाल लोकसभा के कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

रोजाना आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हजारों नए कार्यकर्ता : डॉ. सुशील गुप्ता

पानीपत, 26 मार्च: Mega Membership Drive: आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को करनाल लोकसभा(Karnal Lok Sabha) के कार्यकर्ताओं के साथ शहर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में सदस्यता अभियान(membership drive) को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया की आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में जोरों से चल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 76500-88000 नंबर पर मिस कॉल कर कोई भी आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को अपनाने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। 

11 मार्च को शुरू हुए अभियान में अभी तक पार्टी से साढ़े तीन लाख से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं। 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

इस मौके पर सुखबीर मलिक, कृष्ण अग्रवाल, राकेश मुंजाल, ऋतु अरोड़ा, वीरेंद्र आर्य, अनिल वर्मा और अनिल पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

कोविड और एन्फ्लूएंजा वायरस से सावधान, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा, सरकार ने लोगों को सावधानियां बरतने के दिये आदेश 

100 फीसदी से ज्यादा उत्पादकता, 95 फीसदी कागज बचाया, कई मामलों में विशिष्ट रहा हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र

Haryana : एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व डीएसपी को किया गिरफ्तार