Dr. Shandil said in Philfot's program - Music plays an important role in a stress-free life

फिलफॉट के कार्यक्रम में बोले डा. शांडिल- तनाव मुक्त जीवन के लिए संगीत का अहम किरदार

Dr. Shandil said in Philfot's program - Music plays an important role in a stress-free life

Dr. Shandil said in Philfot's program - Music plays an important role in a stress-free life

सोलन:स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि संगीत जीवन का स्पंदन है और संगीत ही मनुष्य को तनाव से मुक्त रखता है। डा. शांडिल सोलन के कोठों में फिलफॉट फोरम द्वारा आयोजित 35वीं अखिल भारतीय नृत्य, नाटक और संगीत प्रतियोगिता ‘अभिनय 2023’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही संगीत प्रकृति के साथ-साथ मनुष्य को सुकून प्रदान करता आया है। जीवन में संगीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। संगीत पर आधारित ऐसी प्रतियोगिताएं आज की भागा-दौड़ की जिंदगी में राहत प्रदान करती हैं। संगीत के माध्यम से क्षेत्र विशेष की संस्कृति का संवद्र्धन एवं प्रचार-प्रसार सरलता के साथ किया जा सकता है। डॉ. शांडिल ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी और फिलफॉट फोरम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिलफॉट फोरम वर्ष 1986 से कलाकारों को अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन करने के लिए सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

उन्होंने आशा जताई कि यह प्रतियोगिता देश के साथ-साथ हिमाचल के उभरते हुए कलाकारों को भविष्य का बेहतर कलाकार बनने की दिशा में उचित मंच प्रदान करेगी। ऐसे कार्यक्रम हमारी युवा पीढ़ी को अपने देश की रंग-बिरंगी संस्कृति से रू-ब-रू करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर संस्था की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से फिलफॉट फोरम को 31 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर फिलफॉट फोरम के अध्यक्ष विपुल गोयल, प्रधान विजय पुरी, उप प्रधान रशिमधर सूद,सुनीता शर्मा, महासचिव राजीव उप्पल, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, भेदराम, धर्मपाल, राजेंद्र शर्मा , मनोज गुप्ता ,रक्षा, प्रियंका,प्रभा व विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न राज्यों से आए कलाकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।