PU Students Protest: चंडीगढ़ PU प्रोटेस्ट में हरियाणा पुलिस पर विवाद; मोहाली में एंट्री पर DIG रोपड़ रेंज का बयान

चंडीगढ़ PU प्रोटेस्ट में हरियाणा पुलिस पर विवाद; मोहाली में एंट्री पर DIG रोपड़ रेंज का बयान- अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई करेंगे

Chandigarh PU Students Protest Haryana Police Entry Controversy

Chandigarh PU Students Protest Haryana Police Entry Controversy

PU Students Protest: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की मांग को लेकर यहां के छात्रों ने आज बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं छात्रों के 'पीयू बचाओ मोर्चा' वाले इस प्रदर्शन को किसान संगठनों का भी समर्थन मिला। छात्रों के साथ किसान और पंजाब से अन्य लोग भी भारी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए। जिन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के एंट्री पॉइंट्स पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस और छात्र-किसान आमने-सामने भी आए।

वहीं इस प्रदर्शन में 'पुलिस-पुलिस' का एक विवाद भी पैदा हो गया। दरअसल मोहाली-चंडीगढ़ एंट्री पॉइंट्स पर प्रदर्शंकारी किसानों और लोगों को रोकने के लिए पुलिस पलटन को तैनात किया गया था। आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के जवानों की भी प्रदर्शन में तैनाती की गई। जहां हरियाणा पुलिस के जवान पंजाब के किसानों और लोगों को रोकने के लिए पंजाब मोहाली की टेरिटेरी में नजर आए। अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता परमबंस सिंह रोमाना ने भगवंत मान सरकार पर इसे लेकर निशाना साधा है और इसे बिल्कुल चौंकाने वाला बताया है।

हरियाणा पुलिस की एंट्री पर DIG रोपड़ रेंज का बयान

इधर पंजाब टेरिटेरी में हरियाणा पुलिस की तैनाती को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए अब रोपड़ रेंज DIG नानक सिंह का बयान सामने आया है। मोहाली में हरियाणा पुलिस की एंट्री पर DIG नानक सिंह ने कहा है कि किसी और पुलिस की एंट्री पंजाब में नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो हम कार्रवाई करेंगे। यानि DIG का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हरियाणा पुलिस की एंट्री पंजाब में नहीं हुई है। लेकिन हरियाणा पुलिस की एंट्री अगर पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ PU में छात्रों और पुलिस में धक्का-मुक्की; गेट-बैरिकेड्स तोड़ जबरन अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, हालात गर्म, शहर में ट्रैफिक जाम