Dr. Balbir Singh New Minister of Punjab: पंजाब में डॉ. बलबीर सिंह का रूतबा बढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालेंगे
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंजाब कैबिनेट में नए मंत्री की एंट्री; डॉ. बलबीर सिंह का रूतबा बढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री का पद संभालेंगे

Dr. Balbir Singh New Minister of Punjab

Dr. Balbir Singh New Minister of Punjab

Dr. Balbir Singh New Minister of Punjab: फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट में एक नए मंत्री की एंट्री हुई है। पटियाला ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. बलबीर सिंह को मंत्री बनाया गया है। पंजाब के गवर्नर बनावरी लाल पुरोहित ने बलबीर सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री बनने के बाद डॉ. बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। अबतक चेतन सिंह जोड़ामाजरा स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे थे। बतादें कि, डॉ. बलबीर सिंह MBBS हैं और आंखों के एक अच्छे सर्जन हैं।

बलबीर सिंह ने आभार जताया

मंत्री बनने के बाद डॉ. बलबीर सिंह ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया है। सिंह ने कहा कि मेरे राजनीति में आने की संभावना शून्य थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के चलते ऐसा हो सका और अब सीएम भगवंत मान जी ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया है। उन्होंने मुझे विधायक और मंत्री बनाया। मैं तहेदिल से आभारी हूँ!

यह पढ़ें- पंजाब में मंत्री का इस्तीफा; फौजा सिंह सरारी ने छोड़ा मान मंत्रिमंडल, देखें रिपोर्ट