Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari Resigns

पंजाब में मंत्री का इस्तीफा; फौजा सिंह सरारी ने छोड़ा मान मंत्रिमंडल, देखें रिपोर्ट

Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari Resigns

Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari Resigns

Punjab Cabinet Minister Fauja Singh Sarari Resigns: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निजी कारणों का हवाला देते हुए सरारी ने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है।

बतादें कि, फौजा सिंह सरारी काफी चर्चा में बने हुए थे। पिछले दिनों उनपर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा था। एक वायरल ऑडियो क्लिप से फौजा सिंह सरारी भ्रष्टाचारी आरोपों के घेरे में आ गए थे। जिसके बाद विपक्ष ने उनपर एक्शन लेने और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

फौजा सिंह सरारी के बारे मे

बतादें कि, पंजाब सरकार में जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था तब फौजा सिंह सरारी को कैबिनेट में जगह दी गई थी। फौजा सिंह सरारी को खाद्य और बागबानी मंत्री बनाया गया था।सरारी पंजाब के गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।