Atul Verma Himachal DGP- हिमाचल के नए DGP होंगे IPS अतुल वर्मा; संजय कुंडू की रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति, अभी CID के DG
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हिमाचल के नए DGP होंगे IPS अतुल वर्मा; संजय कुंडू की रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति, अभी CID के DG, आदेश देखिए

Dr. Atul Verma Himachal New DGP Order Latest News Update

Dr. Atul Verma Himachal New DGP Order Latest News Update

Atul Verma Himachal DGP: हिमाचल पुलिस के नए मुखिया का ऐलान हो गया है। 1991 बैच के IPS अधिकारी डॉ. अतुल वर्मा हिमाचल पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक यानि DGP नियुक्त किए गए हैं। वर्तमान हिमाचल डीजीपी संजय कुंडू की रिटायरमेंट के बाद डॉ. अतुल वर्मा की डीजीपी पद पर नियुक्ति हुई है।

डॉ. अतुल वर्मा की डीजीपी पद पर नियुक्ति से पहले निर्वाचन आयोग की मंजूरी ली गई है। इसके बाद हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अतुल वर्मा को डीजीपी की कमान सौंपने का आदेश जारी किया है।

दो महीने पहले केंद्र से वापस लौटे

बताया जाता है कि, डॉ. अतुल वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। वर्मा की गिनती तेज तर्रार और कुशल अफसरों में होती है। वह दो महीने पहले ही केंद्रीय डेपुटेशन से वापस हिमाचल अपने कैडर लौटे हैं। वर्मा वर्तमान में हिमाचल सीआईडी के डीजी का कार्यभार संभाल रहे थे। वह मई 2025 में रिटायर होंगे।

आदेश

Dr. Atul Verma Himachal New DGP Order Latest News Update