रसोई में महंगाई की आग: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इतना बड़ा इजाफा, देखें अब कितने रूपए चुकाने होंगे

रसोई में महंगाई की आग: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इतना बड़ा इजाफा, देखें अब कितने रूपए चुकाने होंगे

Domestic LPG Cylinder Price Hike 6 July 2022

Domestic LPG Cylinder Price Hike 6 July 2022

Domestic LPG Cylinder Price Hike : एक तो आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है और ऊपर से अब गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत (LPG Cylinder New Price) ने उसपर और कहर बरपा दिया है| बतादें कि, 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया| इसके लिए अब आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी| अब आपको 50 रूपए और ज्यादा चुकाने होंगे|

जी हां, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) में 50 रूपए का इजाफा किया गया है| जिसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपए का मिलेगा| इससे पहले यह 1003 रूपए का मिल रहा था| इधर इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत में बढ़ोतरी की गई है|

लगातार बढ़ रही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत...

ज्ञात रहे कि, 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में लगातार इजाफा किया जा रहा है| इससे पहले 19 मई को 999.50 रूपए में मिल रहा यह घरेलू गैस सिलेंडर 1003 रूपए का किया गया था| वहीं, इसके पहले 7 मई को 949.50 में मिल रहा यह घरेलू गैस सिलेंडर 999.50 रूपए का किया गया था| यानि मई में भी 50 रूपए की बढ़ोतरी की गई थी| फिलहाल, आपको बतादें कि, जून 2021 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रही है|

5 किलो वाला घरेलू सिलेंडर भी महंगा...

वहीं आपको बतादें कि, सिर्फ 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ही नहीं बढ़ाई गई बल्कि 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में भी 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है|

कमर्शियल गैस सिलेंडर में फिर राहत...

हालांकि, एक राहत की खबर है| दरअसल, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में एक बार कटौती हुई है| 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की कमी हुई है|

ध्यान रहे कि, हाल ही में 1 जुलाई को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत को कम कर दिया गया था| कीमत में 198 रुपए की कटौती की गई थी| जिसके बाद दिल्ली में 2219 रूपए में मिलने वाला काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2021 रुपये का मिलने लगा था| लेकिन अबजब 8.50 रुपये की कमी फिर हुई है तो अब यह 2012.50 का मिलेगा|