Dog Attack On Zomato Delivery Boy Private Part: कुत्ते ने Zomato के Delivery Boy का प्राइवेट पार्ट काटा

पालतू कुत्तों को कौन लगा रहा 'खूनी लत': अब लिफ्ट में Zomato के Delivery Boy का प्राइवेट पार्ट काटा, यह VIDEO डरा देगा

Dog Attack On Zomato Delivery Boy Private Part

Dog Attack On Zomato Delivery Boy Private Part

Dog Attack On Zomato Delivery Boy Private Part : देश में इस वक्त पालतू कुत्तों को लेकर मामला काफी गरमा गया है| दरअसल, हाल ही के बीते कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में पालतू कुत्तों ने तीन लोगों को बेहद खतरनाक रूप से अपना शिकार बनाया है| नोएडा के मामले में एक महिला अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट में मौजूद थी| तभी लिफ्ट में मौजूद एक अन्य बच्चे को कुत्ते ने बड़ी बुरी तरीके से काट लिया| इसके बाद फिर गाजियाबाद के मामले में लिफ्ट में ही एक युवक के कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद दवाओं के एक Delivery Boy को काटकर काफी बुरी तरह से घायल कर दिया| इसके बाद गाजियाबाद में फिर से एक ऐसी ही घटना हुई| जहां पार्क में एक पिटबुल कुत्ते ने एक 10 साल के बच्चे का चेहरा चबा डाला| और अब इस कड़ी में बेहद दहला देने वाला एक मामला मुंबई से सामने आया है|

Zomato के Delivery Boy का प्राइवेट पार्ट काटा

बतादें कि, नवी मुंबई के पनवेल में एक युवक के पालतू कुत्ते जर्मन सैफर्ड ने लिफ्ट के बाहर Zomato के एक Delivery Boy के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया| जर्मन सैफर्ड ने Delivery Boy के प्राइवेट पार्ट को बड़ी बुरी तरीके से नुकसान पहुंचाया| Zomato के Delivery Boy का प्राइवेट पार्ट खून से लथपथ हो गया| जर्मन सैफर्ड के हमले के बाद Delivery Boy काफी देर तक बड़ी बुरी तरीके से कराहता रहा|

कुत्ते के हमले का VIDEO डरा देगा

सामने आये वीडियो में आप देखेंगे कि, Zomato का Delivery Boy लिफ्ट के अंदर मौजूद है| उसे बाहर निकलता होता है| जैसे ही लिफ्ट खुलती है वह बाहर निकलने की कोशिश करता है| लेकिन इतने में एक युवक अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट की तरफ आता है| मगर Delivery Boy के बाहर निकलने के चलते वह पीछे हो जाता है| परन्तु इस दौरान Delivery Boy जैसे ही लिफ्ट के बाहर निकलता है| कुत्ता उसपर हमला कर देता है और वो भी सीधा उसके प्राइवेट पार्ट पर|

 

पालतू कुत्तों को कौन लगा रहा 'खून की लत'

फिलहाल, इस घटना के बाद यह कहना ग़लत नहीं होगा कि आवारा कुत्ते और पालतू कुत्ते दोनों समान रूप से खतरनाक हो सकते हैं। और अब सवाल यही है कि आखिर इस समस्या का हल क्या है। प्रशासन की तरफ से डॉग्स पालने को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं लेकिन कोई इन नियमों का पालन नहीं कर रहा|