Doctors to go on strike in Haryana: हरियाणा में हड़ताल पर जाएंगे डाक्टर: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरुद्ध होगी हड़ताल
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा में हड़ताल पर जाएंगे डाक्टर: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरुद्ध होगी हड़ताल

undefined

Doctors to go on strike in Haryana:

Doctors to go on strike in Haryana:  हरियाणा के सरकारी डाक्टरों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती की प्रक्रिया फिर चालू कर दी गई है।

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के विरोध के बाद स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अनिल विज ने एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगा दी थी, लेकिन आरती सिंह के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद एसएमओ की सीधी भर्ती प्रक्रिया फिर से चालू कर दी गई है।

इसके विरोध में सरकारी डाक्टर मंगलवार को जहां काले बिल्लेबांधकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, वहीं अब 25 नवंबर को पूरे राज्य में दो घंटे की कलमबंद हड़ताल की जाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो कार्यक्रमों में भागीदारी करने पहुंच रहे हैं।