Do you know the difference between Bathroom and Washroom?

क्या आपको पता है Bathroom और Washroom के बीच का अंतर? तो जानिए खास ख़बर में

Do you know the difference between Bathroom and Washroom?

Do you know the difference between Bathroom and Washroom?

Difference Between Bathroom and Washroom: हमेशा लोगो के कहते सुना होगा कि "Washroom इस्तेमाल करलु या Bathroom इस्तेमाल करलु" लोग हमेशा इनमे अंतर नहीं समज पाए। क्योंकि अधिकतर लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं पर हम आपको बतादें कि इन दोनों का मतलब अलग है और इस्तेमाल भी अलग। जैसे टॉयलेट और लैवेटरी में अंतर होता है वैसे ही बाथरूम, वॉशरूम और रेस्ट रूम भी अलग होते हैं। वॉशरूम ऐसा शब्द है जो करीब दो दशक पहले ही प्रचलन में आया है और इसका एक अहम कारण भी है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं वॉशरूम और बाथरूम में क्या अंतर है? वॉशरूम, बाथरूम और रेस्ट रूम तीनों ही शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं और इनका मतलब इनके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। 

बाथरूम का क्या है मतलब?
जैसा कि नाम बता रहा है ये वो जगह होती है जहां नहाने की सुविधा हो। इसमें टॉयलेट सीट हो भी सकती है और नहीं भी। अगर आपको घर में टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना है तो भी शायद आप यही कहते होंगे कि बाथरूम होकर आते हैं। ये इस्तेमाल गलत है क्योंकि बाथरूम का टॉयलेट सीट से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कमरा जहां नहाने की सुविधा हो उसे बाथरूम कहेंगे। इसमें शावर, बाल्टी, नल, बाथटब कुछ भी हो सकता है।

15 Amazing Bathroom Interior Design Ideas & Photo Gallery

वॉशरूम का क्या है मतलब?
वॉशरूम एक ऐसा कमरा होगा जिसमें सिंक और टॉयलेट सीट दोनों हों। यहां आइना हो भी सकता है और नहीं भी। यहां कपड़े बदलने की जगह भी हो सकती है पर नहाने की जगह नहीं होगी। अधिकतर मॉल्स, सिनेमा घर, ऑफिस आदि में वॉशरूम होते हैं। कई जगहों पर वॉशरूम्स जेंडर के हिसाब से डिवाइड होते हैं। इसलिए मॉल्स वगैरह में जेंडर के हिसाब से आपको वॉशरूम्स मिलेंगे और वहां कभी भी बाथरूम नहीं लिखा जाएगा। 

The Importance of Washrooms in Building Design [BLOG]

रेस्ट रूम का क्या है मतलब?
अब यहां एक पेंच है। ये वो कमरा नहीं जहां रेस्ट की जा सके। ये अमेरिकन इंग्लिश का शब्द है और इसका मतलब भी वॉशरूम ही होता है। अमेरिका में वॉशरूम को ही रेस्ट रूम कहने का चलन है और ये नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है। ब्रिटिश इंग्लिश के हिसाब से वॉशरूम सही है। भारत में भी ब्रिटिश इंग्लिश का इस्तेमाल होता है इसलिए यहां पर वॉशरूम शब्द ज्यादा प्रचलित है। हालांकि, अब धीरे-धीरे रेस्ट रूम शब्द का प्रयोग भी होने लगा है। 

18011 Holt Washroom Doc M Pack | Holt Washroom Set | Allgood