Do these special measures on Wednesday
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Bhagwan Ganesh: बुधवार को करें ये खास उपाय, बिजनेस व नौकरी में होगा लाभ

Ganesh20

Do these special measures on Wednesday

Do these special measures on Wednesday पंचांग के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन प्रथम पूज्य भगवान की विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। जिनकी कुंडली में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो उन्हें शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप चाहे तो बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करके बुध की स्थिति सही करने के साथ गणपति जी का आशीर्वाद पा सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस-नौकरी में भी तरक्की होगी।

ये करें उपाय
भगवान गणेश की कृपा पाने के साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां ही खुशियां आती है। इसके साथ ही हर तरह के कर्जों से छुटकारा भी मिल जाता है।

अर्पित करें ये चीजें
भगवान गणेश को बुधवार के दिन दूर्वा के अलावा शमी की पत्तियां अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठ मस्तक में चढ़ाने से व्यक्ति की हर कामना पूरी हो जाती है।

इन चीजों का करें दान

भगवान गणेश को हरा रंग पसंद है। इसलिए बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का सेवन करने के साथ इसका दान करें। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी अच्छी होती है। इसके अलावा हरे रंग के वस्त्र भी दान कर सकते हैं।
इन मंत्रों का जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह संबंधी कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां आती है। इसके साथ ही कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
बीज मंत्र -ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:!
ऊँ बुं बुधाय नम: अथवा ऊँ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नम:!
ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:

यह पढ़ें:

Holashtak: होलाष्टक के इन 8 दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, देखें क्या है खास

यह पढ़ें:

हर महीने की अष्टमी को मनाई जाती है दुर्गा अष्टमी, पूजन से होगी हर मनोकामना पूरी