Maa Lakshmi

Maa Lakshmi: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

LUXMI

Maa Lakshmi

Maa Lakshmi शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ ही उनके सभी अवतारों की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे विधि विधान से माता की पूजा करने से खास कृपा प्राप्त होती है और जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है। शुक्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है।  शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सौंदर्य, कला, प्रतिभा का कारक बताया गया है. कहते हैं कि शुक्रवार को विशेष उपाय करने से सरलता से धन लाभ होता है। विशेष स्थितियों में नियमित दान करने से भी रुपए-पैसे की कमी नहीं रहती है।

नौकरी में पैसा बढ़ाने के उपाय

शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे मिठाई और पानी रख दें। इसके बाद वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें। फिर नौकरी में उन्नति की प्रार्थना करें। ये उपाय करने से नौकरी में आ रही धन से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। 

कर्ज से छुटकारा: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए

शुक्रवार के दिन नीम की एक लकड़ी घर ले आएं। उसे पानी से धोकर साफ कर लें। इसके बाद शीशे के बर्तन में नमक मिला पानी में रख दें। कर्ज से जुड़ी समस्या अपने आप दूर हो जाएगी। 

सफेद रंग का करें इस्तेमाल

शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है।

संपत्ति के लिए करें ये उपाय

शुक्रवार को लक्ष्मी मां को गुलाबी फूल की माला अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी जी की आरती करें। इस दिन बालिकाओं को सफेद मिठाई का दान करें।
शुक्रवार के दिन ईशान कोण में गाय के घी का दीया जलाएं। पर बत्ती के रूप में लाल रंग के सूती धागे का दीपक जलाएं। इसका प्रभाव तुरंत दिखने लगेगा

कारोबार में धन

शुक्रवार के दिन गुलाबी फूल पर बैठी हुई लक्ष्मी जी का चित्र स्थापित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें। उसी इत्र को नित्य प्रात: प्रयोग करें और फिर काम पर जाएं। ये उपाय कारोबार से जुड़ी समस्याओं को दूर करेगा। व्यापारिक वर्ग से जुड़े लोगों को भी गुलाब के फूल पर बैठी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति अपने कार्य स्थल पर रखनी चाहिए।

रुका हुआ पैसा वापिस पाने के लिए

शुक्रवार के दिन मिठाई और कपड़ों का दान करना चाहिए। इस दिन जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को अघ्र्य दे।

यह पढ़ें:

Holi : होली के दिन इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang: होली के पर्व पर पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल