Chant these mantras on the day of Holi

Holi : होली के दिन इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद

Ganesh

Chant these mantras on the day of Holi

Chant these mantras on the day of Holi सनातन धर्म में किसी भी व्रत एवं पर्व की शुरुआत देवी-देवताओं के उपासना से की जाती है। ठीक उसी प्रकार होली पर्व के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने से साधकों विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होली पर्व का शुभारंभ हो जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली पर्व की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण द्वारा ब्रज में की गई थी और तब से इस पर्व को उसी उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। वेद एवं पुराणों में कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्र बताए गए हैं, जिनका पाठ होली के शुभ अवसर करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इन मंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि, धन एवं बल का आशीर्वाद मिलता है। 

श्री गणेश मंत्र
*     वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा ।।
*     गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ंा।
    उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम् ।।

श्री कृष्ण मंत्र
*     वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
    देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ।।
*     वृन्दावनेश्वरी राधा कृष्णो वृन्दावनेश्वर: ।
    जीवनेन धने नित्यं राधाकृष्णगतिर्मम ।।

माता लक्ष्मी मंत्र
*     सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयङ्करि ।
    सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ।।
*     नमस्ये सर्वलोकानां जननीमब्जसम्भवाम् ।
    श्रीयमुन्निद्रपद्माक्षीं विष्णुवक्ष:स्थलस्थिताम् ।।

हनुमान जी मंत्र
*     ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा ।।
*     मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।
    वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।

यह पढ़ें:

Holika Dahan: होलिका दहन के समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती समस्याएं, देखें क्या है खास

यह पढ़ें:

Holika Dahan: होलिका दहन पर इस विधि से करें भक्त प्रह्लाद और नारायण की उपासना, देखें क्या है खास