अब ये भी: राज्यसभा सदन में 'पहले प्यार' पर चर्चा! AAP सांसद राघव चड्ढा ने शुरू की बात, फिर सभापति वेंकैया नायडू ने कुछ इस तरह से समझाया

अब ये भी: राज्यसभा सदन में 'पहले प्यार' पर चर्चा! AAP सांसद राघव चड्ढा ने शुरू की बात, फिर सभापति वेंकैया नायडू ने कुछ इस तरह से समझाया

Discussion on first love in Rajya Sabha

Discussion on first love in Rajya Sabha

Discussion on first love in Rajya Sabha : समय था उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू की विदाई में कुछ बोलने का| इस बीच AAP सांसद राघव चड्ढा बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि सर, हर व्यक्ति को अपना पहला अनुभव याद होता है| स्कूल का पहला दिन, पहला स्कूल प्रिंसिपल, पहली टीचर, पहला प्यार...  राघव चड्ढा ने कहा कि जब मैंने अपने संसदीय जीवन की शुरुवात की तो मेरे पहले चेयरमैन के रूप में आप थे| मैं आपको सदैव याद रखूंगा सर|

इधर, जैसे ही राघव चड्ढा की बातें खत्म हुईं तो इतने में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू बोल पड़े और उन्होंने कहा कि राघव मेरी समझ से तो प्यार एक ही होता है ना, एक बार, दो बार, तीन बार... ऐसा तो नहीं होता है ना| वेंकैया नायडू ने कहा कि पहला प्यार ही अच्छा होता है और जिंदगीभर वही रहना चाहिए| बतादें कि, राज्यसभा सदन की यह क्लिप बहुत ज्यादा वायरल हो रही है| आपको यह भी ध्यान रहे कि, 11 अगस्त को जगदीप धनखड़ नए उपराष्ट्रपति की शपथ लेंगे| जिसके बाद राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी उनके हाथ में होगी|