'अमर सिंह चमकीला' के इवेंट में फूट-फूट कर रोते दिखें दिलजीत दोसांझ, वायरल वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

'अमर सिंह चमकीला' के इवेंट में फूट-फूट कर रोते दिखें दिलजीत दोसांझ, वायरल वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल

Diljit Dosanjh Viral Video

Diljit Dosanjh Viral Video

Diljit Dosanjh Get Emotional: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की अपकमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Chamkila) का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई ऐसी चीजें हुईं जो अब सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैसी परिणीति का अपनी प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर चुप्पी तोड़ना और दिलजीत का एआर रहमान (A. R. Rahman) के पांव छूना। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को तब इंटरेस्ट आया जब इस इवेंट पर दिलजीत दोसांझ के आंसू बह गए।

क्यों रोए दिलजीत दोसांझ?

दिलजीत दोसांझ ‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सबके सामने इमोशनल हो गए। उनके रोता देख अब सोशल मीडिया यूजर्स परिणीति चोपड़ा को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन दिलजीत के रोने में परिणीति का क्या हाथ अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको भी ये राज तब तक समझ नहीं आएगा जब तक आप लोगों के कमेंट्स नहीं पढ़ेंगे। वैसे तो परिणीति ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसकी वजह से दिलजीत दोसांझ की आंखों में आंसू आ जाएं फिर भी वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। बता दें, जब इम्तियाज अली ने सिंगर की तारीफ की तो वो कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लग गए।

परिणीति क्यों हुईं ट्रोल?

इस मोमेंट पर परिणीति उन्हें चुप करवाती भी दिखीं लेकिन अब वो लोग उल्टा उन्हें ही ताने मार रहे हैं। तो चलिए देखते हैं लोग आखिर परिणीति चोपड़ा पर क्या आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर्स ने दिलजीत को रोता हुआ देख लिखा, ‘चुप हो जाओ सर अब नहीं गाएगी परिणीति।’ एक ट्रोलर बोला, ‘ये सब ठीक है लेकिन परिणीति को गाने मत देना।’ किसी ने लिखा, ‘परिणीति को साइन ही ना किया होता तो फिल्म चल जाती।’ एक शख्स बोला, ‘काश परिणीति न गाती, वास्तव में इसीलिए वह रो पड़े।’ एक ने कहा, ‘परिणीति ने गाना सुना दिया क्या।’ एक कमेंट आया, ‘परिणीति का गाना सुनेगा तो यही होगा।’

दिलजीत पर लगे एक्टिंग करने के इल्जाम

कुछ लोगों ने तो दिलजीत दोसांझ को भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा, ‘एक भी आंसू नहीं गिरा।’ कोई बोला, ‘फिल्म के टाइम ही क्यों होता है ये सब?’ एक शख्स ने कहा, ‘क्या कुछ करना पड़ता है फिल्म चलाने के लिए।’ एक ट्रोलर कहता है, ‘ये सिंगिंग करते-करते एक्टिंग कब सीख गए।’ तो कुछ लोग उन्हें देखकर खुद भी भावुक हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए उन्हें रब का बंदा और इमोशनल इंसान भी बताया है।