दिग्विजिय सिंह ने राजनाथ सिंह को शिवराज से सावधान रहने दी हिदायत

दिग्विजिय सिंह ने राजनाथ सिंह को शिवराज से सावधान रहने दी हिदायत

Madhya Pradesh Chhattisgarh Political News

Madhya Pradesh Chhattisgarh Political News

( अर्थप्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )

भोपाल :: ( मध्य प्रदेश) Madhya Pradesh Chhattisgarh Political News:  में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी उबाल भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हर वर्ग को साधने में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई हैं। इस बीच प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य के किसानों के लिए राजगढ़ में 13 जून को किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करने का फैसाल लिया है। इस दौरान प्रदेश के डिफॉल्टर किसानों को ब्याज मुक्त किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है।

CM शिवराज से सावधान रहने दी हिदायत,,, (Instructed to be careful with CM Shivraj)

इसके आगे दिग्विजय ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें CM शिवराज सिंह से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने ट्वीट किया- अब आप 15 साल बाद केवल किसानों का ब्याज माफ करने आ रहे हैं, जबकि 2018-19 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में 27 लाख किसानों का 11,500 करोड़ कर्ज माफ किया था। यह भाजपा की सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया था। हमें शक है CM शिवराज सिंह आप को भी मामू बना रहा है सावधान रहिए।

याद दिलाई पुरानी बातें (reminded of old things)

राज्यसभा सांसद दिग्विजिय सिंह ने ट्वीट कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पुरानी बातें याद दिलाई हैं। उन्होंने ट्वीट किया- माननीय राजनाथ सिंह जी का राजगढ़ में हार्दिक स्वागत। आपको 2008 के विधानसभा चुनाव में आपके द्वारा किसानों का कर्जा माफा करने का वादा याद दिलाना चाहता हूं। 2008 में आपके वादे के अनुसार भाजपा की सरकार चुनी गई। 2013 में फिर भाजपा की सरकार बनी लेकिन भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।

यह पढ़ें:

लव जिहाद और यौन शोषण के मामले में पीड़िता मॉडल ने रांची कोर्ट में दर्ज कराया बयान, दोहराए आरोप

गेमिंग एप से धर्म परिवर्तन मामले की जांच में पुलिस की मदद कर रही एनआईए

आ गया मॉनसून; केरल में दे दी दस्तक, एक सप्ताह की देरी, जानिए आगे के मौसम का हाल