Dhanteras 2023 Upay For Money Benifit| धनतेरस के पर्व पर जरूर करें ये उपाय, दिल खोलकर धन देंगे कुबेर देव

धनतेरस के पर्व पर जरूर करें ये सरल से उपाय; दिल खोलकर धन देंगे कुबेर देव, बढ़ता जाएगा वैभव, जानिए क्या करना है?

 Dhanteras 2023 Upay For Money Benifit Kuber Puja Mantra Muhurat

Dhanteras 2023 Upay For Money Benifit Kuber Puja Mantra Muhurat

Dhanteras 2023 Upay For Money Benifit: आज कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि है और इस तिथि पर धनतेरस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के पांच दिनों के पर्व में धनतेरस पहला पर्व है। यानि आज धनतेरस के साथ दिवाली के पर्व की शुरुवात हो गई है। धनतेरस के पर्व पर धन-समृद्धि प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। धनतेरस का पर्व जहां धन के लिए कुबेर देव से जुड़ा हुआ है तो वहीं धनतेरस के पर्व को आयुर्वेद के जनक और आरोग्यता के देव धन्वंतरि से भी जोड़ा गया है। धनतेरस के पर्व पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव के साथ धन्वंतरि देव की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

पौराणिक मान्यता अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन के समय धन्वंतरि देव अमृत का कलश हाथ में लेकर प्रकट हुए थे। धन्वंतरि देव को भगवान विष्णु का ही अवतार माना गया है। जबकि कुबेर देव, भगवान शिव के अनन्य सेवक हैं। भगवान शिव ने ही प्रसन्न होकर कुबेर को धन के देवता की उपाधि दी है। इसलिए धन के हिसाब-कर्ता कुबेर देव ही हैं।

फिलहाल, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अब ये जानते हैं कि धनतेरस के पर्व पर ऐसे क्या उपाय करने चाहिए, जिनसे धन की प्राप्ति हो। आपके घर में वैभव बढ़ता चला जाये। कहते हैं कि, धनतेरस के पर्व पर घर की उत्तर-पूर्व दिशा को साफ करके वहां गंगाजल से शुद्धि करने के बाद वहां घी या तेल का दीपक जलाकर कुबेर देव का सुमिरन करें। उत्तर-पूर्व दिशा में आप धनतेरस के दिन लाये गए कुबेर यंत्र को स्थापित जरूर करें और उस यंत्र की विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और मंत्रमहार्णव में दिये कुबेर जी के इस मंत्र का जप कीजिये। मंत्र है – 'ऊँ श्री ऊँ ह्रीं श्री ह्री क्लीं श्री क्लीं वित्तेश्वराय नमः।'

या फिर 'ऊँ कुबेराय नमः' का भी जाप कर सकते हैं। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी और केबर देव की साथ पूजा करते समय अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र (ashtalakshmi kuber mantra) का जाप कर सकते हैं। जो ये है- 'ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः'... इस मंत्र का जाप करते समय हाथ जोड़कर मां लक्ष्मी और केबर देव से प्रार्थना करें कि वह सभी कष्ट दूर करें। परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न बनाएं।

वहीं आप धनतेरस के पर्व पर अथाह धन की प्राप्ति के लिए और धनवान बनने के लिए भगवान गणेश के सामने शाम के समय घी का दीपक जलाएं और साथ में लड्डूओं का भोग लगाने के साथ भगवान गणेश के इस मन्त्र का 11 बार जप करें। मन्त्र इस प्रकार है- ऊँ गं गणपतये नम:

इसके अलावा आप धनतेरस के पर्व पर शाम को पूजा के समय उत्तर दिशा की ओर मुंह करके कनकधारा स्त्रोत पढ़ते हुए दूध की धारा से लक्ष्मी जी का अभिषेक कर लें। यदि कनकधारा स्त्रोत याद न हो तो माता लक्ष्मी का नाम लेते हुए दुग्धधारा से लक्ष्मी जी का अभिषेक करें। इसी प्रकार साबुत दालचीनी लेकर उसमें एक नोट लपेट लें और फिर ऊपर से मौली लपेट दें। इसके बाद उसे पूजा घर में रख दें और इसके बाद दिवाली के दिन पूजा होने के बाद वो दालचीनी और नोट जैसे के तैसे अपनी तिजोरी में रख लें या कामकाज की जगह रख लें।

इसके अलावा आप धनतेरस के दिन एक बरगद का पत्ता लाकर उसे साफ कर लें। फिर उसे गोल-गोल घुमाते हुए मोड़कर उस पर मौली या कलावा बांधें और हल्की-सी चन्दन की खुशबू लगाएं। फिर एक लाल रंग के कपड़े में कुछ सिक्कों और 5 कौड़ियों के साथ उसे बांधकर अपने घर या ऑफिस में धन वाले स्थान पर रख दें। इससे एक तरफ जहां आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

(नोट- यहां जो भी बताया गया है कि वह सब धार्मिक आस्था और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है, कुछ भी करने से पहले आप अपने अनुसार विचार करने और सलाह लेने के लिए स्वतंत्र हैं...)

  • धनतेरस पर खरीददारी क्या करें?