डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Keshav Prasad Maurya's Son's Car was Hit

Keshav Prasad Maurya's Son's Car was Hit

Keshav Prasad Maurya's Son's Car was Hit: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. एक अज्ञात वाहन डिप्टी सीएम के बेटे की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गया. गनीमत ये रही कि हादसे में कार सवार उनका बेटा योगेश मौर्य, बहू अंजलि और नातिन अग्रिमा बाल-बाल बच गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस की एक टीम डिप्टी सीएम के परिवार को अपने साथ ले गई. वहीं एक टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई.

हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र में ऊंचाहार रोड पर महादेव होटल के पास हुआ. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य अपनी ससुराल पिछवारा से वापस प्रयागराज जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य दोपहर में पिछवारा में हरिशंकर मौर्य के यहां अपनी पत्नी को लेने आए थे.

ऊंचाहार रोड पर हुआ हादसा

वापस जाते समय जगतपुर चौराहा से ऊंचाहार रोड पर स्थित महादेव स्वीट के सामने अज्ञात वाहन से डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य की कार की टक्कर हो गई. उस वक्त गाड़ी में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य, बहू अंजली मौर्य और नातिन अग्रिमा बैठी हुई थीं. हादसे में तीनों लोग बाल-बाल बच गए. वहीं जब हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की एक टीम आनन-फानन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के परिवार को लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची. कुछ देर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रुकने के बाद परिवार एक दूसरी गाड़ी से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया. थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं. पुलिस की एक टीम अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों दे दी जजों को ट्रेनिंग लेने की सलाह? जानें पूरा मामला

जौनपुर में विकास के सवाल पर भड़के गिरीश यादव, बोले-दो मिनट में ठीक कर दूंगा

ज्ञानवापी केसः ASI सर्वे पर फास्ट ट्रैक में हिंदू पक्ष ने रखी दलील, अब 6 सितंबर को सुनवाई