राज्यसभा चुनाव 2026: अंजली सोरेन को उम्मीदवार बनाने की उठी मांग, ओडिशा से रांची पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता

राज्यसभा चुनाव 2026: अंजली सोरेन को उम्मीदवार बनाने की उठी मांग, ओडिशा से रांची पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता

Demand Rises to Field Anjali Soren as Candidate

Demand Rises to Field Anjali Soren as Candidate

 रांची। Jharkhand Rajyasabha Election 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में ओडिशा के म्यूरभंज एवं सुंदरगढ़ से आए प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की।

बताया जाता है कि इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने अंजली सोरेन को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग की। इससे पहले म्यूरभंज और सुंदरगढ़ जिले से बसों के काफिले में झामुमो के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रांची पहुंचे।

Odisha JMM

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर हेमंत सोरेन जिंदाबाद और अंजनी सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्यसभा उम्मीदवार के लिए अंजली सोरेन सबसे अधिक योग्य हैं।

उन्होंने ओडिशा में पार्टी की मजबूती के लिए काफी काम भी किया है। बताते चलें कि अंजली सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन हैं।