Demand of TN Doctors Association
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती को लेकर टीएन डाक्टर्स एसोसिएशन की मांग, पढ़ें क्या है मामला

Demand of TN Doctors Association

Demand of TN Doctors Association

Demand of TN Doctors Association- तमिलनाडु डॉक्टर्स एसोसिएशन फॉर सोशल इक्वेलिटी (डीएएसई) ने राज्य सरकार से अनुबंध के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती नहीं करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन के महासचिव डॉ जीएस रवींद्रनाथ ने एक बयान में कहा कि सरकार को अनुबंध के आधार पर डॉक्टरों, नर्सों, डेंटिस्ट, डेंटल टेक्नीशियन, मेडिकल टेक्नीशियन और अन्य लोगों की भर्ती के अपने फैसले को वापस लेना चाहिए। महासचिव ने आगे कहा कि जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से अनुबंध के आधार पर चिकित्सा पेशेवरों की भर्ती को बंद किया जाना चाहिए।

आगे बताया कि साल 2005 में डॉक्टरों को अनुबंध के आधार पर 8,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर भर्ती किया गया था और कहा कि डीएएसई ने इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया।

डॉ रवींद्रनाथ ने कहा कि 2006 में जब एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार ने सत्ता संभाली थी, तो उसने डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से लगातार मांगों के बाद इन डॉक्टरों की सेवाओं को नियमित कर दिया था। डीएमके ने अतीत में इस तरह की भर्तियां नहीं की थीं और जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से अनुबंध के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती करने का वर्तमान निर्णय उसकी नीति के खिलाफ था।

उन्होंने कहा कि मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से परीक्षाएं कराकर डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, मेडिकल लैब टेक्निशियन व अन्य मेडिकल प्रोफेशनल्स की भर्ती की जाए।

 

यह पढ़ें- दिल्ली में फिर दरिंदगी! बोनट में फंसा रहा शख्स, कार घसीटते हुए सड़क पर दौड़ती रही, मंजर ने 31 दिसंबर की वो रात याद दिला दी