Delhi Woman Against Porn Addict Husband| पति को पोर्न वीडियोज की लत है; वो चाहता है.. दिल्ली में इस पत्नी की पीड़ा सुन पुलिस हैरान

पति को पोर्न वीडियोज की लत है; वो चाहता है मैं उसके लिए पोर्न स्टार जैसी दिखूं, दिल्ली में इस पत्नी की पीड़ा सुन पुलिस भी हैरान

Delhi Woman Files Police Complaint Against Porn Addict Husband

Delhi Woman Files Police Complaint Against Porn Addict Husband

Delhi Porn Addict Husband: आजकल वैवाहिक जीवन के बीच से कई हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां करीब 30 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत देते हुए जानकारी दी है कि उसका पति पोर्न वीडियोज देखने का लती है और उसे भी पोर्न वीडियोज दिखाने की कोशिश करता है। पोर्न वीडियोज देखने के लिए उसपर दवाब डालता है।

महिला ने यह भी बताया कि, उसका पति पोर्न वीडियोज की तरह अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर भी करता है। महिला ने पुलिस से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि, वह मानसिक और शारीरिक तौर पर उत्पीड़न झेल रही है। महिला ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि, यह पूरा मामला दिल्ली के पूर्वी रोहताश नगर का है।

वो चाहता है मैं उसके लिए पोर्न स्टार जैसी दिखूं

पीड़ित महिला ने पुलिस को आगे बताया कि, उसका पति हरदम यह चाहता है कि वह उसके लिए पोर्न स्टार जैसी दिखे। पति उससे कहता है कि वह अश्लील फिल्मों में नजर आने वाली पोर्न स्टार की तरह तैयार हुआ करे। महिला ने कहा कि ऐसा न करने पर वह इसके लिए जबरदस्ती करता है। महिला ने जानकारी दी कि उसकी शादी 2020 में हुई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की

फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 377 (अप्राकृतिक अपराध) जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जांच में विस्तृत सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वकीलों की झड़प में गोलीबारी; तीस हजारी कोर्ट के पास चलीं गोलियां, बना अफरा-तफरी का माहौल VIDEO