Delhi Wife and Son Cut Man Body into Pieces

फ्रिज में लाश के छोटे-छोटे टुकड़े... मां-बेटे रोज लगाते ठिकाने, दिल्ली के इस Case ने फिर दहला दिया, Video भी आया सामने

Delhi Wife and Son Cut Man Body into Pieces

Delhi Wife and Son Cut Man Body into Pieces

Delhi Wife and Son Cut Man Body into Pieces : देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ऐसे केस की गुत्थी सुलझाई है जिससे श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) की पूरी कहानी एक बार फिर तरोताजा हो गई है| यह केस भी श्रद्धा मर्डर जितना ही भयावह और वीभत्स है| दरअसल, दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पुलिस को लाश के कुछ टुकड़े मिले थे| जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जब छानबीन को आगे बढ़ाया तो लाश के कुछ और टुकड़े भी बरामद हुए| वहीं इन सब टुकड़ों की जब जांच की गई तो पता चला कि सभी टुकड़े आपस में मैच कर रहे हैं| यानि सभी बरामद टुकड़े एक ही इंसान के थे और एक पुरुष के थे|

लेकिन केस को सॉल्व करने के लिए इतनी जानकारी दिल्ली पुलिस के लिए पर्याप्त नहीं थी| इसलिए दिल्ली पुलिस ने इस केस को लेकर और जोर लगाया| पुलिस ने अलग-अलग एंगल से केस को लेकर पूरी ताकत लगा दी| जहां इसी बीच CCTV कैमरों को खंगालते हुए पुलिस के हाथ एक ऐसी CCTV वीडियो लगी| जिसने पुलिस की पूरी जांच को इसी ओर मोड़कर रख दिया| CCTV वीडियो में संदिग्ध गतिविधियों के तहत एक महिला और एक युवक पर पुलिस का शक गया| पुलिस ने CCTV में दिख रहे महिला और युवक को लेकर जब आगे की कार्रवाई की तो केस की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता पा ली| दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुद केस को सुलझाने की जानकारी दी है|

ANI के हवाले से वीडियो

महिला, मृतक की पत्नी है और युवक बेटा

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि CCTV में कैद जिस महिला और युवक को गिरफ्तार किया गया है| उनमें महिला मृतक की पत्नी है और युवक बेटा है| मृतक का नाम अंजन दास है| दिल्ली पुलिस का कहना है कि अंजन दास को पत्नी और बेटे दोनों ने मिलकर मारा है| इन दोनों को गलत आचरणों के चलते अंजन दास के साथ रहना नागवार गुजर रहा था और इसी के चलते इन्होंने उसे मारने का प्लान बनाया|

पहले नशा देकर सुलाया, फिर मारा

बताया जाता है कि, पत्नी और बेटे ने पहले अंजन दास को नशा देकर सुलाया और इसके बाद फिर उसकी हत्या की| हत्या करने के बाद पत्नी और बेटे ने अंजन दास की लाश के कई छोटे-छोटे टुकड़े किए और किसी को हत्या का पता न लगे और बदबू न आए इसके लिए टुकड़ों को घर के फ्रिज में रख दिया| बताते हैं कि, अंजन दास के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए पत्नी और बेटा रोज रात में थोड़े-थोड़े टुकड़े लेकर निकलते थे और उन्हें एक मैदान में फेंक आते थे| कई दिन तक इनका यह सिलसिला चला। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी का नाम पूनम तो बेटे का नाम दीपक है|

घर में रखा वो फ्रिज, जिसमें रखे गए टुकड़े

Delhi Wife and Son Cut Man Body into Pieces
Delhi Wife and Son Cut Man Body into Pieces

श्रद्धा हत्याकांड ने पहले ही फैला रखी है सनसनी

ध्यान रहे कि, दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case In Delhi) हर तरफ चर्चित हो रहा है| हाल ही में श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था| श्रद्धा के मुस्लिम प्रेमी आफताब ने लिव-इन में रहते हुए श्रद्धा की हत्या की थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे। फिलहाल, आरोपी आफताब इस वक्त दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है| दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस को सुलझाने में जुटी हुई है।