Delhi SpiceJet Plane: दिल्ली में SpiceJet विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट का हवा में ही यू-टर्न, लेह के लिए उड़ान भरी थी

दिल्ली में SpiceJet विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; पायलट का हवा में ही यू-टर्न, लेह के लिए उड़ान भरी थी, करीब 150 यात्री सवार थे

Delhi Leh SpiceJet 121 Plane Emergency Landing Breaking News

Delhi-Leh SpiceJet 121 Plane Emergency Landing Breaking News

Delhi SpiceJet Plane: बीते कल ही रांची से दिल्ली आ रहा एक प्राइवेट प्लेन झारखंड के चतरा में क्रैश हो गया था। विमान में सवार 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस हादसे के बाद अब दिल्ली में एक SpiceJet विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि SpiceJet (121) विमान ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ देर बाद ही विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान में चिंगारी उठने और इंजन नंबर 2 के फेल होने की बात कही जा रही है।

इधर कॉकपिट में अलर्ट मिलते ही पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और बिना देर किए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया और लेह की तरफ बढ़ने की बजाय इमरजेंसी लैंडिंग के लिए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। यानि पायलट में हवा में ही यू-टर्न लेते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हालांकि, विमान में खराबी की सूचना और इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी यात्रियों को जब हुई तो उनकी सांसें एक बार के लिए अटक गईं थीं। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में करीब 150 पैसेंजर सवार थे।

एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं रनवे पर मौजूद एयर स्टाफ ने विमान की जांच की। फिलहाल विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। वहीं विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल देश में एक के बाद एक विमानों में अचानक खराबी और फिर इमरजेंसी लैंडिंग या क्रैश लैंडिंग की घटनाएं चिंताजनक हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA को फ्लाइंग सेक्टर में काफी सुधार करने की जरूरत है ताकि लोगों का हवाई सफर सुरक्षित हो सके।