Delhi Deputy CM Manish Sisodia Resigns
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के डिप्टी CM का इस्तीफा; मनीष सिसोदिया के साथ सत्‍येंद्र जैन ने भी मंत्री पद छोड़ा, केजरीवाल ने दोनों के इस्तीफे मंजूर किए

Delhi Deputy CM Manish Sisodia Resigns

Delhi Deputy CM Manish Sisodia Resigns

Delhi Deputy CM Manish Sisodia Resigns: सीबीआई की गिरफ्त में आने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। सिसोदिया के साथ सत्‍येंद्र जैन ने भी मंत्री पद छोड़ दिया है। सत्‍येंद्र केजरीवाल सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री थे। सत्‍येंद्र जैन काफी पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। फिलहाल, खास बात यह है कि सीएम केजरीवाल ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया

मालूम रहे कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाले मामले में सीबीआई ने सिसोदिया पर बड़ा एक्शन लिया है। सिसोदिया 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर हैं। बीते सोमवार को सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड हासिल की थी।