केजरीवाल इस नंबर पर मांग रहे मिस्ड कॉल: CBI छापे के बीच दिल्ली के CM ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मनीष सिसोदिया पर बातें तो कीं लेकिन खुद पर दे गए एक बड़ा इशारा!

केजरीवाल इस नंबर पर मांग रहे मिस्ड कॉल: CBI छापे के बीच दिल्ली के CM ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मनीष सिसोदिया पर बातें तो कीं लेकिन खुद पर दे गए एक बड़ा इशारा!

Delhi CM Kejriwal Press Conference

Delhi CM Kejriwal Press Conference

Delhi CM Kejriwal Press Conference  : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है| आम आदमी पार्टी और बीजेपी में वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है| अरविन्द केजरीवाल ने भी 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की| पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि केजरीवाल इस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे| माना जा रहा था कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल भी गुस्से में केंद्र सरकार पर आग बबूला होंगे लेकिन केजरीवाल ने एन मौके पर पूरा नजारा ही बदल दिया|

दरअसल, केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकदम शांत लहजे में दिखे और चेहरे पर एक अलग मुस्कान थी सो अलग| इसके अलावा हैरानी वाली बात तो यह रही कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के बारे में बातें तो कीं लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कहा| केजरीवाल CBI छापे के बीच कॉन्फ्रेंस में अधिकतर देश की बात करते नजर आये| उन्होंने इस कड़ी में एक मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया|

केजरीवाल इस नंबर पर मांग रहे मिस्ड कॉल

बतादें कि, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने जो मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है| वह *9510001000* है| केजरीवाल ने कहा कि अब उन्हें भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है| दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है| इसीलिए वे यह नंबर जारी कर रहे हैं| भारत के लोग उनके साथ इस मिशन में इस नंबर के जरिये जुड़ें| केजरीवाल ने कहा कि कितनी भी अड़चने क्यों न आएं वह भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाकर रहेंगे|

ब्रह्मांड की शक्तियां हमारे साथ

केजरीवाल ने कहा कि इन पार्टियों और नेताओं के भरोसे अब भारत को नहीं छोड़ा जा सकता है| पिछले 75 सालों में भारत आगे नहीं बढ़ पाया और अगर अब भी इनके भरोसे रह गया तो अगले 75 साल भी भारत आगे नहीं बढ़ पायेगा| केजरीवाल ने कहा कि सपना साकार होने की शुरुआत है। समय लगेगा, मेहनत लगेगी, करेंगे। ब्रह्मांड की शक्तियां हमारे साथ हैं।

खुद पर दे गए एक बड़ा इशारा!

देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ने की बात, देश को नंबर वन बनाने की बात| देश के मुद्दे पर बेहद जोर देना| माना जा रहा है कि केजरीवाल ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा कर दिया है। कहीं न कहीं केजरीवाल ने पीएम पद की दावेदारी के लिए तैयारी शुरू कर दी है| यही कारण है कि केजरीवाल ऐसी बातें कर देश के लोगों को साधना चाहते हैं। बतादें कि, पार्टी दिल्ली के अलावा पंजाब में सरकार बना चुकी है। गुजरात और हिमाचल में पूरा जोर लगा रही है। कुछ वोट इसे और मिल जाएंगे तो आप को राष्ट्रीय दल का दर्जा भी मिल जाएगा।

मनीष सिसोदिया पर क्या बातें कीं

वहीं, सीबीआई छापे के बाद मनीष सिसोदिया पर केजरीवाल ने कहा कि उनके बारे में अमेरिका के बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पेज पर खबर छपी है| उनकी फोटो लगी है| केजरीवाल ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर आने के लिए दुनिया के पीएम, राष्ट्रपति तक बेचैन रहते हैं। यह बहुत बड़ी बात है कि वहां मनीष सिसोदिया की फोटो छपी है और वो भी पॉजिटिव स्टोरी के साथ| यह भारत के लिए भी गर्व की बात होनी चाहिए| केजरीवाल ने कहा न्यूयॉर्क टाइम्स ने दिल्ली में शिक्षा क्रांति का जिक्र किया है| इस दौरान केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली का नहीं दुनिया का बेस्ट शिक्षा मंत्री घोषित कर दिया|

केजरीवाल ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है लेकिन सीबीआई की एक टीम छापेमारी करने उनके आवास पर पहुंची है। यह पहली छापेमारी नहीं है। मनीष सिसोदिया पर पिछले 7 साल में कई बार छापेमारी की जा चुकी है| उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए गए थे। मेरे ऊपर भी, सत्येंद्र जैन पर, कैलाश गहलोत पर भी छापे मारे गए- लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्हें अब भी कुछ नहीं मिलेगा| सीबीआई अपना काम कर रही है, डरने की जरूरत नहीं है। हमें सीबीआई को अपना काम करने देना चाहिए, उन्हें हमें परेशान करने के लिए ऊपर से आदेश है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार का नाम लिए बिना कहा कि कितनी भी बाधाएं आएं लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से किया जा रहा काम रुकेगा नहीं|