Delhi Airport Advisory For Passengers: दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ रहे हैं फ्लाइट तो पहले पढ़ लें यह एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ रहे हैं फ्लाइट तो पहले पढ़ लें यह एडवाइजरी, राजधानी हुई बेहद ठंडी, तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

Delhi Airport Advisory For Passengers

Delhi Airport Advisory For Passengers

Delhi Airport Advisory For Passengers: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों  को कंपा दिया है और आने वाले दिनों में अभी इस ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है| ठंड का सितम यूं ही बरकरार रहेगा| साथ ही कोहरे की मार झेलने पड़ेगी सो अलग| बतादें कि, दिल्ली का तापमान (Delhi Temperature Today) 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है| राजधानी बेहद ज्यादा ठंडी हो गई है| वहीं, दिल्ली के लोधी रोड पर तो तापमान रिकॉर्ड 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है|

कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से एडवाइजरी जारी

ठंड के साथ-साथ कोहरे के चलते जन-जीवन काफी प्रभावित हो रहा है| सड़कों पर हादसे हो रहे हैं| कहर के चलते सड़कों पर वाहनों की गति थम रही है तो वहीं दूसरी ओर तमाम फ्लाइट्स और ट्रेनों पर भी इसका बड़ा असर पड़ रहा है| दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे को देखते हुए अपने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है|

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपनी एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह देते हुए कहा है कि काफी लो विजिबिलिटी है और ऐसे में वे अपनी फ्लाइट को लेकर अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि, फिलहाल सभी फ्लाइट्स सामान्य तौर पर चल रही हैं।

Delhi Airport Advisory For Passengers
Delhi Airport Advisory For Passengers

यह पढ़ें- अरे गजब! पत्थर मारने जा रहा था शख्स, बंदर ने WWE स्टाइल में जमीन पर पटक दिया

 

यह पढ़ें- ऐ इंसान रहम कर! दिल छलनी-छलनी हो जाएगा, जंजीर से बंधे बंदर और उसके बच्चे की आंखों को बस देख लीजिये