dead body of newborn baby found in garbage
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Panchkula : कूड़े में मिला नवजात बच्चे का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

dead body of newborn baby found in garbage

dead body of newborn baby found in garbage

dead body of newborn baby found in garbage : पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी के समीप एक नवजात बच्चे का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। कलयुगी मां ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे कूड़े के ढ़ेर पर फेंक दिया। नवजात की मौत पहले ही हो गई थी या फेंकने के बाद उसने दम तोड़ा, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में ही होगा। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9 बजे किसी व्यक्ति ने सेक्टर 17 पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव देखा। उसके तुरंत बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कूड़े के ढेर में नवजात बच्चे का शव कूड़े के डस्टबिन में डालकर फेंका गया था।

सूचना पाते ही सेक्टर 14 थाना एसएचओ, एसीपी और सेक्टर 16 पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। उसके बाद नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस आसपास के एरिया से नवजात बच्चे की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

ये भी पढ़ें ....

Haryana : जींद में कोर्ट में पेशी से वापस लौटते युवक को दिनदहाड़े गोलियां मारी

 

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा के इस IAS की बढ़ रहीं मुश्किलें; अब हाईकोर्ट ने भी दे दिया झटका, देखिए पूरा मामला क्या है?