Cyber Crime in Dehradun: साइबर ठगों ने केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक को लगाया चूना: 20.85 लाख रुपये ठगे
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

साइबर ठगों ने केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक को लगाया चूना: 20.85 लाख रुपये ठगे

undefined

Cyber ​​fraudsters dupe a Kendriya Vidyalaya teacher

Cyber Crime in Dehradun:  लक्सर के केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राजकुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर चार गुना मुनाफा देने का लालच दिया। इस झांसे में आकर उन्होंने 20.85 लाख रुपये गंवा दिए।

घटना 12 जुलाई को शुरू हुई, जब राजकुमार को 'इनवेस्टमेंट सर्किल' नामक वाट्सएप ग्रुप का लिंक मिला। ग्रुप में शामिल होने पर उन्होंने देखा कि राजीव मेहता और कृतिका जोशी एडमिन थे। ग्रुप में कुल 40 सदस्य थे।

15 जुलाई को कृतिका जोशी ने एक एप का लिंक भेजा। राजकुमार ने एप पर पंजीकरण किया। ठगों ने उन्हें निवेश के लिए बैंक खाता नंबर दिया। 15 से 19 जुलाई के बीच राजकुमार ने कई किश्तों में 20,85,806 रुपये का निवेश किया। उन्हें मुनाफे के रूप में मात्र 50 हजार रुपये मिले।

पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह रौतेला के अनुसार मामले की जांच जारी है। 

सरकार और प्रशासन लगातार लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अधिकारियों की सलाह है कि अनजान लिंक या कॉल का जवाब न दें। साथ ही बिना पूरी जानकारी के किसी लुभावनी योजना में शामिल न हों।