चित्तौड़गढ़ में स्कूल जा रहे बच्चों से भरी क्रूजर पलटी, 13 घायल
Cruiser carrying schoolchildren overturns
Cruiser carrying schoolchildren overturns in Chittorgarh, चित्तौड़गढ़ के पास सुबह करीब 8 बजे बच्चों से भरी क्रूजर पलट गई. इसमें अभिभावक-बच्चों समेत दुर्घटना में कुल 13 घायल हो गए. मंगलवार (12 मई) सुबह नेशनल हाईवे-27 पर पारसोली रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि गाड़ी ने संतुलन खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई. इसमें 6 स्टूडेंट्स और 6 अभिभावक घायल हो गए. वहीं, 6 घायलों का इलाज चित्तौड़गढ़ में जारी है.
अभिभावक बच्चों का स्कूल का एडमिशन कराने के लिए कोटा जा रहे थे. बांसवाड़ा से एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर रवाना हुए थे. तभी रास्ते में अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार गाड़ी पलट गई. हादसे के वक्त गाड़ी में चीख-पुकार मच गई.
राहगीरों ने मदद से घायलों को बाहर निकाला
सूचना मिलते ही पारसोली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची. राहगीरों की मदद से तुरंत सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. घटनास्थल पर क्रेन को बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया हैं. वहीं, घायलों को एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र पारसोली पर पहुंचाया गया.
घायलों की स्थिति खतरे से बाहर
प्राथमिक उपचार पारसोली में करने के बाद कुछ घायलों को रेफर कर दिया गया. 4 स्टूडेंट्स, वाहन ड्राइवर और एक अभिभावक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके हाथ-पैरों में चोटें आई हैं.