बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन पर संकट, एनडीए की बढ़त से बढ़ी चिंता
Crisis Looms Over Grand Alliance in Bihar
पटना। Crisis Looms Over Grand Alliance in Bihar, विधान परिषद में महागठबंधन की दो सीटें एनडीए झटक लेगा। इसमें एक सीट राजद और दूसरी कांग्रेस की होगी। अपनी तीसरी सीट बचाने के लिए भी महागठबंधन को कठिन चुनौती से जूझना होगा।
राज्यसभा चुनाव में हुई धींगामुश्ती के बाद विशेषकर राजद निर्विरोध निर्वाचन को लेकर आश्वस्त नहीं। बहरहाल विधान परिषद के लिए उप चुनाव वाली सीट एनडीए में जदयू को मिलनी तय है। उसके बाद बची नौ सीटों में सहयोगी दलों के बीच बंटवारा होना है।
मंत्री दीपक प्रकाश के लिए रालोमो को एक सीट पक्की मानी जा रही। इसके अलावा लोजपा-रामविलास और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी एक-एक सीट के लिए दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि, अंतिम तौर पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
महागठबंधन में एकमात्र राजद की दावेदारी है। हालांकि, राज्यसभा चुनाव में नैतिक समर्थन के हवाले से एआइएमआइएम द्वारा दबाव बढ़ाए जाने की आशंका भी है। अगर ऐसी स्थिति बनी तो उस एक सीट पर भी दांव आजमाने से एनडीए शायद ही चूके।
विधानसभा में अभी 242 सदस्य हैं। उनमें 201 एनडीए के और 35 महागठबंधन के हैं। एआइएमआइएम के पांच सदस्य हैं और एक विधायक बसपा से। बसपा का झुकाव प्राय: सत्ता-पक्ष के साथ रहा है।
महागठबंधन के समर्थन में एआइएमआइएम उसी हद तक आगे बढ़ेगा, जिससे सीमांचल में उसकी अपनी संभावना पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़े।
विधानसभा में संख्या बल
| दल का नाम | सीटें |
|---|---|
| भाजपा (BJP) | 88 |
| जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू | 85 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - LJP(RV) | 19 |
| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 25 |
| अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) | 5 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 6 |
| हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) | 5 |
| राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) | 4 |
| भाकपा-माले | 2 |
| माकपा (CPI-M) | 1 |
| आइआइपी | 1 |
| बहुजन समाज पार्टी (BSP) | 1 |
| रिक्त (बांकीपुर, पटना) | 1 |