सोनीपत में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या: इस पर लगे गंभीर आरोप
- By Gaurav --
- Tuesday, 04 Nov, 2025
Cricket coach shot dead in Sonipat:
Cricket coach shot dead in Sonipat: सोनीपत के गन्नौर में एक क्रिकेट कोच रामकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या निकाय चुनाव की पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। मामले की जांच जारी है।
यह घटना गन्नौर के एसडीएच सरकारी अस्पताल के पास हुई। आरोप है कि गन्नौर के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील लंबू ने रामकरण पर गोली चलाई। गंभीर रूप से घायल रामकरण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि रामकरण की बहू गन्नौर में वार्ड 12 से पार्षद हैं। आरोपी सुनील लंबू भी नगर पालिका का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुका है। इसी साल मार्च में हुए हरियाणा निकाय चुनावों से जुड़ी किसी पुरानी दुश्मनी को हत्या का कारण माना जा रहा है।