पंचकूला PMT में युवक की मौत पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

पंचकूला PMT में युवक की मौत पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

Politics heats up over youth death at Panchkula PMT

Politics heats up over youth's death at Panchkula PMT

 चंडीगढ़। Politics heats up over youth's death at Panchkula PMT, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक जांच परीक्षण (पीएमटी) में दौड़ के दौरान महेंद्रगढ़ जिले के 27 वर्षीय युवक कपिल की मौत को हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता करार दिया है।

उन्होंने कहा कि जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हजारों युवाओं को भीषण गर्मी में भर्ती परीक्षा के लिए बुलाता है, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या परीक्षा स्थल पर पर्याप्त एंबुलेंस, प्रशिक्षित मेडिकल टीम, जीवनरक्षक उपकरण, शीतल पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध थी। यदि नहीं, तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि युवाओं के जीवन के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक कपिल की गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा, आश्रित विधवा को सरकारी नौकरी तथा परिवार की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

साथ ही भविष्य में ऐसी किसी भी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं में अनिवार्य हेल्थ एंड सेफ्टी प्रोटोकाल लागू किए जाएं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 11 वर्षों में हरियाणा विकास, निवेश और रोजगार की पहचान खोकर बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती घोटालों, किसानों की बदहाली, चरमराती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, नशे, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन गया है।

देश के अग्रणी राज्यों में गिने जाने वाले हरियाणा में आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। किसान संकट में है, व्यापारी आर्थिक दबाव झेल रहा है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और आम नागरिक महंगाई तथा भ्रष्टाचार की दोहरी मार झेल रहा है।

दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब पूरी तरह जनता के सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, महिला और आम नागरिक अब परिवर्तन चाहता है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज बनकर इन सभी मुद्दों को विधानसभा से लेकर सड़क तक पूरी ताकत के साथ उठाती रहेगी। भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित कराई जाएगी।