कालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवा बाधित, भूस्खलन से इंजन ट्रैक पर फंसा, कई ट्रेनें प्रभावित

Kalka-Shimla toy train service disrupted

Kalka-Shimla toy train service disrupted

शिमला। Kalka-Shimla toy train service disrupted, कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर शनिवार दोपहर भूस्खलन होने से टॉय ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई। केजे और कानो रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर 68/13 पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण इंजन संख्या 702 ट्रैक पर ही फंस गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया, लेकिन देर शाम तक रेलमार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो सका।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.59.22 PM (1)

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3:41 बजे भूस्खलन हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे के स्थायी मार्ग (परमानेंट वे) अनुभाग के कर्मचारी शाम 4:32 बजे मौके पर पहुंचे और ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने पर आवश्यक बदलाव किए।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.59.20 PM (1)

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 52454 का सफर शिमला में ही समाप्त कर दिया गया, जबकि उसका रैक कालका भेजा जाएगा। ट्रेन संख्या 52460 को तारादेवी तथा ट्रेन संख्या 52455 और 04503 को कंडाघाट में ही रोक दिया गया। वहीं ट्रेन संख्या 52456 और 04504 को शनिवार के लिए शिमला-कालका मार्ग पर पूरी तरह रद कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-07-04 at 9.59.13 PM (1)

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक से मलबा हटाने और रेल यातायात को जल्द सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।