Woman Raped By Father In Law: हरियाणा में ससुर ने नवविवाहित बहू का रेप किया; नशीला पदार्थ सुंघाकर कमरे में ले गया

हरियाणा में ससुर ने नवविवाहित बहू का रेप किया; आरोप- नशीला पदार्थ सुंघाकर कमरे में ले गया, पति ने साथ देने के बजाय बंधक बनाया

Haryana Panipat Woman Raped By Father In Law Crime News

Haryana Panipat Woman Raped By Father In Law Crime News

Woman Raped By Father In Law: आज रिश्ते कलंकित और शर्मसार हो रहे हैं. हरियाणा के पानीपत में पिता समान ससुर ने नवविवाहित बहू के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि ससुर ने पहले बहू को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया और इसके बाद एक कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया. घटना के वक्त बहू घर पर अकेली थी। नशीला पदार्थ सूंघने से वह कुछ ही सेकेंड मैं पूरी तरह बेहोश हो गई। इसके बाद ससुर ने रेप किया। वहीं होश में आने के बाद बहू को ससुर की दरिंदगी का पता चला.

इस घटना के सामने आने पर हर कोई हैरान रह गया है और सवाल यह है कि ससुर-बहू के रिश्ते की मर्यादा ऐसे कैसे टूट सकती है. यह घटना पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पानीपत मॉडल टाउन थाना पुलिस जांच और कार्रवाई कर रही है. पीड़िता ने पुलिस के सामने दिए बयान में सारी कहानी बयां की है. उसने आरोपी ससुर के अलावा इस पूरी घटना में अपने पति और सास की मिलीभगत का आरोप लगाया कहा उनके द्वारा इस घटना को दबाने की कोशिश की गई.

गुरुग्राम में हैवानियत; मॉल के बेसमेंट में युवती का रेप, जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था, पार्किंग में खड़ी कार के अंदर वारदात की

विरोध किया तो डराया-धमकाया, बंधक बनाया

जानकारी के अनुसार, ससुर द्वारा रेप किये जाने के बाद जब पीड़ित बहू ने पति और सास की इसकी जानकारी दी और घर में इसका विरोध जताया तो उसे डराया-धमकाया गया. पति और सास ने पीड़िता का साथ देने के बजाय उसे बंधक बनाकर रखा. उसका मोबाइल उससे ले लिया गया ताकि वह किसी को कुछ बता न सके. उसका घर से बाहर निकलना बंद करा दिया. बताया जाता है कि करीब एक महीने तक यह सिलसिला चला. इसके बाद एक दिन जैसे तैसे उसके हाथ मोबाइल लगा. जिसके बाद उसने अपनी पूरी आपबीती अपनी छोटी बहन को बताई. इसके बाद पीड़िता की शिकायत पुलिस तक पहंच पाई.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी ससुर, पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की. ससुर, पति, सास और ननद के खिलाफ रेप, बलात्कार, धमकी और मिलीभगत समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले अपनी गलती मानने के बजाए हमें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस में जाने की बात पर डराना शुरू कर दिया. पीड़िता पर इस घटना को भूल जाने का दबाव बनाया जा रहा था.

हैवानियत! गुरुग्राम में महिला टीचर से गैंगरेप; दोस्त ने खुद रेप कर अपने दोस्तों से रेप कराया, 4 युवकों ने दरिंदगी की, सभी गिरफ्तार

दरिंदगी! हरियाणा में चलती गाड़ी में युवती का गैंगरेप; आरोपी युवकों ने जबरदस्ती करते हुए मारपीट की, लिफ्ट देने के बहाने घिनौनी वारदात